उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

न्यायालय के वारंट पर उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अचलगंज-बारा-सफीपुर से छह गिरफ्तार

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर जनपद पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में अचलगंज, बारासगवर और सफीपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अचलगंज पुलिस ने साहबखेड़ा हड़हा गांव निवासी हरिशचन्द्र (56) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कानपुर नगर की स्पेशल कोर्ट से धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले में वारंट जारी था।

वहीं बारासगवर पुलिस ने चन्दरपुर निवासी शिवसहाय (50) और गयाबक्शखेड़ा निवासी कोमल सिंह (53) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे।

इसी अभियान के तहत सफीपुर पुलिस ने भी तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें नकोटन उर्फ अमराखेड़ा निवासी विनीत कुमार (35), सदमपुर निवासी दिलीप (36) और सकहन मुसलमानान निवासी सुरेश (55) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई को न्यायालयी आदेशों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

Related Articles

Back to top button