उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर संकल्प सिंह से ₹1 लाख से अधिक की साइबर ठगी

संवाददाता सचिन पांडे

उन्नाव। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर डीह गांव निवासी संकल्प सिंह साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने झांसा देकर उनके खाते से ₹1,00,557 की रकम पार कर दी।

रकम कटने की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस और साइबर टीम सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश यादव और आरक्षी महिला सोनिया शर्मा समेत पुलिस टीम ने मामले में जानकारी जुटाते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की सक्रियता के चलते महज तीन दिन के भीतर पूरी ₹1,00,557 की धनराशि होल्ड करा ली गई।

इसके बाद पुलिस ने पूरी रकम पीड़ित संकल्प सिंह के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Related Articles

Back to top button