थाना मड़ियांव पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा आवेदक प्रदीप तिवारी पुत्र मगन बिहारी तिवारी निवासी भरतत नगर आनंद हॉस्पिटल थाना मड़ियांव बवात आवेदक के पिता जी म्रतक मगन बिहारी तिवारी उम्र करीब 70 वर्ष व आवेदक के पुत्र संकल्प तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल निकलने पर टच होने को लेकर वाद विवाद हो गया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू से हमला कर दिया जिसमें मुतक मगन बिहारी तिवारी तथा संकल्प तिवारी के गंभीर चोट आ गई जिसमें तत्काल इलाज हेतु केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, मगन बिहारी तिवारी की इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, आरोपी फरार चल रहा था पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी आरोपी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी नौबस्ता मोड पर मौजूद था, पुलिस टीम ने बड़ी सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार किया, बनाम राजकुमार निवासी ईदगाह राजगढ़ थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी, जिसमें हत्यारे के कब्जे से बरामद आलाकत्ल चाकू मिला, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए नजर आ रहे हैं,
इस कार्रवाई में थाना मड़ियांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




