थाना कैसरबाग पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का 1 सदस्य को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस को वादी सैय्यद आरिफ हुसैन निवासी सलेमपुर हाऊस थाना कैसरबाग सफेद बारादरी के पीछे लखनऊ को तहरीर की सूचना पर मु0अ0स0 157/2026, धारा 303,2, BNS पंजीकृत किया, मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये माल व मुलजिमान की तलाश कैसरबाग कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी, अपराधियों की रोकथाम व धरपकड़ पर बातचीत कर रहे थे, कि परिवर्तन चौराहे की तरफ से एक चार पहिया गाड़ी नीले रंग की आई 10 हुई दिखाई दी, जैसे आई गाड़ी करीब पुलिस टीम को देखकर गाड़ी अचानक मोड़कर पीछे की तरफ भागना चाहा पुलिस टीम ने आई 10 गाड़ी को मय हिकमत अमली से रोक लिया और चेक किया गया तो आई10 गाड़ी का नंबर यूपी 32 आर सी 1451 ग्रैंड नियोज मिला, जिसकी चोरी के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत है, वाहन चालक से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शोएब उर्फ रेहान पुत्र कलीम पता दरगाह शरीफ नूरुद्दीन चक थाना दरगाह शरीफ जिला बहराइच हाल पता बहादुरपुर निकट मदरसा इस्लामिया ,नदी का पुल, थाना जहीराबाद जिला बाराबंकी बताया, भारी मात्रा में चोरी का माल भी बरामद हुआ, थाना कैसरबाग प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगातार सफलता प्राप्त हो रही है, आरोपी को गिरफ्तार कर
माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,




