अरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.280 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कानपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अरौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रांशु उर्फ रोहित पाल और सूरज कुमार पाल उर्फ छोटू के रूप में हुई है। दोनों के पास से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने उनके इस्तेमाल में लाई जा रही मोटरसाइकिल भी सीज कर दी।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अरौल थाना प्रभारी विनय तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, गौरव राजौरे, सचिन तंवर और रिजर्व कांस्टेबल गौरव चौधरी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News



