उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

जाजमऊ में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत आजाद मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धनाईया गांव के सामने एक छोटा हाथी लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जाजमऊ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत नाजुक है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले लोडर के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button