उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

जाजमऊ पुराने गंगापुल पर रूट डायवर्जन, CO ट्रैफिक ने लिया जायजा

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले इस मार्ग पर 13 सितंबर से 13 दिसंबर 2026 तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू कराने के लिए बुधवार, 16 सितंबर को क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहा, मरहला चौराहा और ट्रांस गंगा सिटी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ ट्रैफिक ने डायवर्जन रूट, यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डायवर्जन का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन मार्ग की जानकारी देने और जरूरत के अनुसार मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button