2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पीडीए यात्रा का शुभारंभ

अखिलेश यादव की PDA यात्रा का शुभारंभ !!
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से यात्रा का आगाज …
लखनऊ से रायबरेली के लिए ‘पीडीए रथ’ रवाना करके समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव की अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। लाल रंग की बस में सवार होकर निकले अखिलेश का यह अभियान सिर्फ एक रथयात्रा नहीं, बल्कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए समीकरण को मजबूत करने की सपा की बड़ी कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी का कहना है कि रथयात्रा के जरिए अखिलेश सीधे जनता के बीच जाएंगे और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करेंगे।
अखिलेश ने कहा था, “हमने तय किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हर विधानसभा सीट पर 27 हजार वोट बढ़ाने का काम करेंगे। यानी बीजेपी के 27 हजार वोट कम करेंगे।” इस बयान के बाद साफ है कि सपा ने अभी से बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का दावा है कि उसके कार्यकर्ता और बूथ स्तर की टीमें चुनाव के लिए तैयार हैं।




