उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव में बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने गांवों में पहुंचकर बांटी सामग्री

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

अमलोना गांव में 150 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा नाथू खेड़ा, ठाकुर खेड़ा, नेतुवा आजाद नगर और साकेत नगर नई बस्ती में 350 परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

प्यारेपुर गांव में भी 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस तरह विभिन्न स्थानों पर कुल 800 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी गई।

विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत एवं सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पंकज गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल, ग्राम प्रधान समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button