अंतर्राष्ट्रीयराजनीति

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, ‘सर्वजन सनातन पार्टी’ के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी में उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी के गठन की घोषणा की। पार्टी ने एम. नागेश्वर राव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी राकेश तिवारी को दी गई है।

भारत में लगभग चार दशकों तक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्रों में काम करने के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए, एम. नागेश्वर राव ने कहा कि भारत का पुनर्निर्णाण केवल प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं रह सकता। भारत को अपनी सभ्यतागत जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक विकास की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वजन सनातन पार्टी की सोच में, ‘सनातन’ केवल पूजा-पद्धति नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा, न्याय, आत्म-संयम, प्रकृति, परिवार, समाज और जन-कल्याण पर आधारित जीवन-दृष्टिकोण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button