अयोध्याउत्तर प्रदेश
यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर जिले में हादसा

पंचकुला (हरियाणा) में शहीद हुए सूबेदार मेजर का शव लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। सूबेदार मेजर के बेटे, भाई, भतीजे, एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हुई। एंबुलेंस में बैठा कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दरअसल, यहां शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ.
हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ. एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.




