उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, गले में आलू की माला पहनकर लगाए नारे

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। आलू की कीमत और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। किसान गले में आलुओं की माला पहनकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान किसान “आलू ले लो… आलू ले लो, कहां गई सरकार, आलू ले लो” जैसे नारे लगाते नजर आए। किसानों ने आलू की उचित कीमत दिलाने समेत अपनी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। किसानों ने कहा कि आलू की कीमत को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाना जरूरी है।

किसानों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आलू की उचित कीमत दिलाने और किसान हित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई।

Related Articles

Back to top button