उन्नावराजनीति

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंजीनियर अंकित परिहार ने संभाली कमान, बड़े आंदोलन के साथ प्रारंभ हुआ पैदल मार्च

लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव और संविधान की मर्यादा सर्वोपरि- अंकित परिहार

प्लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की आवाज को बुलंद करने के लिए उन्नाव की धरती पर समाजवादी पार्टी के हजारों कदम एक साथ आगे बढ़े

उन्नाव। आज जनपद मुख्यालय उन्नाव में समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग की अनियमितताओं के विरोध एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च आयोजित किया गया। इस मार्च में विधानसभा क्षेत्र 166 भगवंतनगर से अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में सैकड़ों साथी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह शांतिपूर्ण पैदल मार्च राष्ट्रीय सचिव अन्नू टंडन एवं जिला अध्यक्ष  जयचंद विमल के नेतृत्व में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, उन्नाव से प्रारंभ हुआ। मार्च में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

अंकित सिंह परिहार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव और संविधान की मर्यादा सर्वोपरि है। चुनाव व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जनता और राजनीतिक दलों द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button