उत्तर प्रदेशताजा खबर

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का अभ्यर्थियों ने घेरा आवास, सौंपा ज्ञापन

लखनऊ।68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल अभ्यर्थियों ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास का घेराव किया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने उनसे मांग करते हुए कहा की राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की संस्तुति के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 68,500 की भर्ती परीक्षा में उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट देते हुए पूर्णांक 150 में 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित करा कर सरकार द्वारा नई सूची जारी कराई जाए ।

दस्तक दो अभियान के तहत घेराव का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने बताया की 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के संबंध में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान किए जाने एवं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की संस्तुति की गई है। जिसमें ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक स्वंय / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों आदि को लाभ मिलेगा।
अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनका ज्ञापन लेने के बाद उन्हें न्याय दिलाने का अश्वासन दिया है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री मुलाकात कर बातचीत कर मामले की निस्तारण कराए जाने को कहा है। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति की छायाप्रति भी उन्हें दिया।

इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों को बस में बैठकर इको गार्डन धरना स्थल भेज दिया।
दस्तक दो अभियान में आज तूफ़ान सिंह, आशुतोष वर्मा,नवीन चौधरी, रंजना जायसवाल, मोहित अहलावत, राकेश शाहनी, जगराम लोधी, दयासिंह गुज्जर, अनीता चौहान, सच्चिदानंद, नसीम, शिव कुमार प्रजापति, शिव शंकर गौड़, इशिता पाल, प्रतिमा कुशवाहा, राम प्रवेश यादव, विनोद प्रजापति, अखिल कुमार, सहित सैकड़ो अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button