उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

SDM के निरीक्षण के बाद बदली निंदेमऊ कटरा विद्यालय की तस्वीर, बच्चों के लिए कराई टेबल की व्यवस्था

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। हसनगंज विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय निंदेमऊ कटरा में बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते देख उपजिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर ने तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उनके औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई इस स्थिति के बाद बच्चों के बैठने के लिए टेबल की व्यवस्था कराई गई।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम शालिनी सिंह तोमर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि छोटे बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की स्थिति देखकर उन्होंने उनकी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल टेबल की उचित व्यवस्था करवाई।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना और विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना है। बच्चों के बैठने की व्यवस्था में सुधार को लेकर इस कदम की सराहना की जा रही है।

विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए जरूरी है कि बच्चों को बैठने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें।

Related Articles

Back to top button