उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

पीईटी परीक्षा केंद्रों पर एसपी नॉर्थ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

संवाददाता: सचिन पांडेय

उन्नाव। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार, 1 नवंबर 2026 को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान एसपी नॉर्थ आयुष श्रीवास्तव ने कोतवाली सदर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी नॉर्थ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और अटल बिहारी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, मुस्तैदी और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसपी नॉर्थ ने पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई।

Related Articles

Back to top button