कानपुरक्राइम

बिठूर में PRV का गजब का क्राइम कंट्रोल मॉडल एक सिपाही युवक की छाती पर बैठकर उसकी गर्दन दबाता नजर आया

कानपुर…

कानपुर के बिठूर में PRV का गजब का क्राइम कंट्रोल मॉडल!

माना कि पुलिस से हाथापाई हुई, वर्दी फटी, लेकिन क्या कानून के रखवालों को कानून हाथ में लेने का अधिकार है?

सूरज, डैनी और रोहित पर
मुकदमा दर्ज हो गया, लेकिन संबंधित सिपाही पर कार्रवाई कब होगी?

यह क्राइम कंट्रोल है या वर्दी की आड़ में पुलिसिया गुंडई? क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए है?

पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मामला कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित ईश्वरीगंज का है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने महिला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान एक पुलिसकर्मी युवक की छाती पर बैठ गया और उसकी गर्दन दबाकर मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद युवक के परिजन उसे छोड़ने के लिए गुहार लगाते रहे। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक बेहोश हो गया, लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर थाने चले गए।

युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक की छाती पर बैठकर उसकी गर्दन दबाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, उसके परिजन हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की अपील करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया, लेकिन युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले में एडीसीपी पश्चिम योगेश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। वहां युवक ने ही पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button