उत्तर प्रदेशकानपुरताजा खबर

कानपुर: चौबेपुर में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस का छापा, दो कुंतल से अधिक पटाखे बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी

कानपुर। त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चौबेपुर थाना पुलिस और डीसीपी क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

पुलिस टीम ने मौके से दो कुंतल से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने बिना अनुमति पटाखों का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है।

संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। साथ ही पटाखों के भंडारण और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button