उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव: पराली न जलाने को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को किया जागरूक, 150 किसानों ने लिया हिस्सा

जिला संवाददाता: देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशन में कृषि प्रसार भवन में जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 किसानों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में पराली न जलाएं और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

इस दौरान किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक कृषि मशीनों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश ने किसानों को पर्यावरण हितैषी कृषि पद्धतियां अपनाने पर जोर दिया। वहीं यूपी डास्प के जिला समन्वयक डॉ. राजीव कुमार ने जैविक खेती के फायदे बताए।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के सजीव प्रसारण को भी देखा। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों को जलाने के बजाय आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उनका प्रबंधन करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहे।

Related Articles

Back to top button