अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए

नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए

इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है

यह हादसा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ, जब ‘फिशटेल एयर’ और ‘डायनेस्टी एयर’ के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए।

पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने बताया कि मृतक की पहचान वसंत कुमार बालारामरामाडु के रूप में हुई है, जो एक भारतीय नागरिक थे और फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे।

उसी हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी इस टक्कर में घायल हो गए। तमांग ने बताया कि उन्हें प्रभु हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों को भी मामूली चोटें आईं और उन्हें आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया।

नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक हेलिकॉप्टर लुकला से आ रहा था, जबकि दूसरा एवरेस्ट बेस कैंप के पास गोरक्षेप की तरफ से लौट रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से एक ही जगह उतरने की कोशिश कर रहे थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीपैड पर बर्फ जमी होने के कारण भी यह स्थिति बनी हो सकती है। हालांकि, हादसे की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button