अयोध्याउत्तर प्रदेशताजा खबर

अयोध्या दीपोत्सव आयोजन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी द्वारा शोभायात्राओं को रवाना किया गया

अयोध्या: दीपोत्सव के 10वें संस्करण का आज भव्य आगाज हो गया है। साकेत महाविद्यालय से निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच पूरी रामनगरी राममय हो गई। साकेत महाविद्यालय से शुरू हुई यह शोभायात्रा 3 किलोमीटर की यात्रा तय कर रामकथा पार्क पहुंची। यात्रा का मुख्य मार्ग रामपथ रहा, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का भव्य स्वागत किया। इस बार शोभायात्रा में कुल 21 भव्य झांकियां शामिल हैं, जिनमें रामायण के सातों कांडों के प्रमुख प्रसंगों को 14 विशेष झांकियों के जरिए 3डी मॉडल और लोककला के माध्यम से दर्शाया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में दीपोत्सव 2022 से पहले भगवान राम की झांकी को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री जी अयोध्या आने वाले हैं और इस अवसर का पहला कार्यक्रम शोभा यात्रा 16 झांकियों के साथ शुरू की गई। पीएम मोदी का कार्यक्रम लगातार दोपहर से शुरू होगा और ये कार्यक्रम रात तक चलेगा।

जानकारी के मुताबिक आज अयोध्या में लगभग 15 लाख दिए जलाने का कार्यक्रम है। राम की पौड़ी में यह दिए जलाए जाएंगे। इससे पहले योगी ने कहा था कि अध्यात्म, संस्कृति व विकास की त्रिवेणी श्री अयोध्या जी एक बार पुनः लाखों दीयों के प्रकाश से दीप्त होंगी। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी में दीपोत्सव के माध्यम से पूरा विश्व धर्मनगरी की अलौकिक आभा की अनुभूति करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button