उत्तर प्रदेशताजा खबरलखीमपुर
छोटी दीपावली पर घर सजाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

खुशियां बदलीं मातम में: छोटी दीपावली पर घर सजाते समय 11,000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत!”
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ की भारत भूषण कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। अपने घर की छत पर सजावटी बिजली की झालर लगाते समय छात्र कमल मकान के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। त्योहार के माहौल में इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा और मातम पसर गया है।
देखिए ‘हिंदी दैनिक किसान मेल’ की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट, संवाददाता अकबर अली के साथ।
आप सभी से अपील: त्योहारों पर घर सजाते समय आस-पास से गुजरी बिजली की लाइनों का विशेष ध्यान रखें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।




