अजीत सिंह द्वार के पास जमा गंदगी हटाई गई, सुंदरीकरण कार्य शुरू

संवाददाता सचिन पांडे
भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कराई सफाई, इंटरलॉकिंग के साथ बैठने की भी होगी व्यवस्था
उन्नाव। अजीत सिंह द्वार के पास लंबे समय से जमा गंदगी और कूड़े को हटाने का कार्य कराया गया। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और श्रमिकों के साथ मिलकर कूड़ा हटवाने की व्यवस्था कराई। सफाई होने के बाद द्वार के आसपास का माहौल बदला नजर आया।
22वीं पुण्यतिथि पर शुरू हुआ सुंदरीकरण
अजीत सिंह की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर द्वार के आसपास सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत की गई। इसके तहत क्षेत्र को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। द्वार के आसपास इंटरलॉकिंग कराने की भी योजना है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
आने वाले लोगों के लिए बैठने की होगी व्यवस्था
सुंदरीकरण के साथ ही अजीत सिंह द्वार पर आने वाले लोगों के लिए कुर्सी और मेज की व्यवस्था किए जाने की भी बात कही गई है। इससे लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का स्वरूप भी बेहतर होगा।
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
सफाई और सुंदरीकरण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि गंदगी हटने से द्वार के आसपास का वातावरण साफ और बेहतर हुआ है। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने सुंदरीकरण कार्य को लगातार जारी रखने का भरोसा दिलाया।
किसान मेल | ब्यूरो रिपोर्ट



