उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

हसनगंज में पांच छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव। हसनगंज थाना क्षेत्र में एक गांव की पांच छात्राओं ने एक युवक पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया कि छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में युवक ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अभद्रता की। छात्राओं ने विरोध किया तो युवक द्वारा कथित तौर पर धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।

घटना के बाद छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध तथ्यों और शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किसान मेल | उन्नाव

Related Articles

Back to top button