मेरठ में बीवी को कार के बोनट पर लटकाने वाले पति मयंक सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड माही वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ
कार के बोनट पर पत्नी लटकी हुई है। पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अंदर बैठा है। दरअसल, पत्नी ने दोनों को एकसाथ पकड़ लिया। वो कार के आगे खड़ी हो गई। पति ने कार चलाई तो पत्नी बोनट पर लटकी रह गई।
दरअसल एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार के बोनट पर महिला लटकी हुई दिखाई दे रही थी। पूरा मामला लव अफेयर का निकला। पति और उसकी प्रेमिका को कार में देखकर पत्नी ने भड़क गई थी। विरोध किया तो सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला कार रोकने के लिए बोनट पर चढ़ गई तो पति ने कार दौड़ा दी। करीब पांच किलोमीटर पत्नी को कार के बोनट पर लेकर युवक कार दौड़ाता रहा। लोहियानगर क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक काजीपुर निवासी युवक से महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं और बड़ा बेटा 14 साल का है। शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से हापुड़ रोड आई थी। इसी दौरान उसकी नजर पति की कार पर पड़ी। कार में पति के साथ एक युवती को देखकर पत्नी ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पति ने कार नहीं रोकी। इस पर महिला बोनट पर चढ़ गई। इसके बावजूद वक ने कार दौड़ानी जारी रखी। पीड़ित महिला ने लोहिया नगर थाने में पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ एक तहरीर दी थी। दोनों पर हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। घटना की वीडियो भी पुलिस को दी




