उत्तर प्रदेशकानपुरताजा खबर
तिरंगा यात्रा के बाद नारियल पानी पीते नजर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
कानपुर। जनपद कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक स्थानीय नारियल पानी प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतिष्ठान संचालक भरत तिवारी से मुलाकात की और कुछ देर रुककर नारियल पानी का आनंद लिया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ब्रजेश पाठक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नारियल पानी पीते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दिए।

बताया गया कि तिरंगा यात्रा के बाद उपमुख्यमंत्री का यह अनौपचारिक पड़ाव रहा, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर और वीडियो के बाद यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। भरत तिवारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने नारियल पानी का स्वाद लेते हुए कुछ समय बिताया।



