अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक परियोजना का हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि – उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

संवाददाता – किसान मेल
लखनऊ। होटल ताज में विकास एवं कल्याण के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही ‘अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक परियोजना’ का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य शालिनी सिंह तथा अधिवक्ता विकास सिंह का कार्यक्रम के आयोजन में उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस महात्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना को बिना कुछ भी जमा किए हर घर लखपति योजना’ भी कहा जाता है।
अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक परियोजना” के निदेशक आर के निगम ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि दुनियाभर के वो सभी जरूरतमंद लोग जिनकी समस्त आय अपनी दैनिक और मूलभूत आवश्यकताओं में खर्च हो जाती है, वो भविष्य के अन्य खर्चों जैसे बच्चों के रोजगार, शादी या बीमारी का इलाज, आदि के लिए कोई बचत राशि जमा नहीं कर पाते हैं, ‘हर घर लखपति योजना, ऐसे ही जरूरतमंद लोगों का सहारा बनेगी।
इस योजना के तहत छोटे कर्ज बगैर ब्याज के मुहैया कराए जाएंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं परियोजना निदेशक आर के निगम को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने जरूरतमंदों के भले के लिए प्रारंभ की गई इस योजना में अपना हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया! इस मौके पर प्रिंट मीडिया जगत के सशक्त हस्ताक्षर एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभात रंजन दीन ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने अनुभव साझा किए!




