मोहन रोड पर कंटेनर एवं मोटरसाइकिल की दुर्घटना

थाना- पारा लखनऊ
अवगत कराना है कि आज सूचना प्राप्त हुई कि थाना पारा क्षेत्रान्तर्गत मोहन रोड, ग्राम खुशहालगंज के सामने कंटेनर एवं मोटरसाइकिल की दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है, जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा कंटेनर को रोककर सड़क जाम करने का प्रयास किया गया तथा पत्थर मारकर कंटेनर का अगला शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी में पाया गया कि*अरुण कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम बलिया, थाना काकोरी* मोटरसाइकिल से फूल मंडी चौक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आने से उनका पैर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर *भीड़ को शांत कराकर हटाया गया, कंटेनर एवं चालक को कब्जे में लिया गया तथा यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वर्तमान में मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है। घटना के दौरान खुराफात/उपद्रव/पत्थरबाजी करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


