उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

संचारी रोगों की रोकथाम को चलेगा अभियान, विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

संवाददाता सचिन पांडेय

उन्नाव/सफीपुर। संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान संभावित रोगियों की समय से पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को साफ-सफाई, स्वास्थ्य और संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, शिक्षा, पशुपालन, कृषि तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button