विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में बुद्धिखेड़ा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुद्धिखेड़ा में विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 98 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आवश्यक परामर्श लिया।
वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक, आवास विकास कॉलोनी उन्नाव की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी। बुखार, जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
शिविर में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एलटी की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में प्रबंधक मयंक बाजपेई के साथ शिवशंकर विश्वकर्मा, सुधीर, रामशंकर, रेखा देवी और अर्चना देवी भी मौजूद रहे।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाओं का लाभ मिला।



