ताजा खबरलखीमपुर

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में बने ओवरब्रिज में पड़ी दरारें

लखीमपुर खीरी (गोला गोकर्णनाथ)।
संवाददाता: अकबर अली, लखीमपुर

सड़क पर हुए गड्ढे अब एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बन चुके हैं। शनिवार शाम को ओवरब्रिज की खराब हालत की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय नागरिकों ने निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को गोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमन गिरि खुद मौके पर पहुंचे। ओवरब्रिज की बदहाली देखकर विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार तथा संबंधित अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक अमन गिरि ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक ओवरब्रिज की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक ठेकेदार को मौके पर ही रोककर रखा जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि ठेकेदार रुककर काम ठीक नहीं कराएगा, तो उसकी “जूतों से सेवा” की जाएगी।
निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि या तो इस गड्ढे में वह खुद बैठेंगे या फिर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को बैठना पड़ेगा। विधायक ने मौके से ही ऐलान किया कि खराब काम करने वाली निर्माण फर्म और ठेकेदार के खिलाफ कठोर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई कराने के लिए वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को औपचारिक पत्र भेज रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button