उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

कल्याणी नदी उफनाई, उन्नाव के कई गांवों में बाढ़-बारिश से हालात बिगड़े

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। लगातार बारिश और कल्याणी नदी के बढ़े जलस्तर ने जिले के गंजमुरादाबाद क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी के उफनाने के बाद कई गांवों में पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है। खेतों में खड़ी धान की फसल भी पानी और तेज बारिश के कारण प्रभावित हुई है।

बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, कुशराजपुर, भिलोई, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, लोनारी, देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, तकिया और छोट्टापुरवा समेत कई गांवों में जलभराव की स्थिति की जानकारी सामने आई है।

छोट्टापुरवा के बाद लहरापुर और उसके आसपास के मजरे भी पानी से घिर गए। कई रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। ग्रामीणों को जरूरी सामान और रोजमर्रा के काम के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश से खेतों में धान की फसल गिरने और पानी में डूबने की स्थिति बनी हुई है। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।

प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर और बारिश की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button