उन्नाव प्रवास पर पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी संतोष सिंह, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News
उन्नाव। भाजपा के जिला प्रभारी एवं एमएलसी संतोष सिंह उन्नाव प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
मोहान विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 408 पर संतोष सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। भाजपा की ओर से जनपद के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने सरल ऐप के माध्यम से इसकी रिपोर्टिंग भी की।
इसके बाद संतोष सिंह सोहरामऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
उन्नाव प्रवास के दौरान सुरेश्वर जगन्नाथ मंदिर में जिला प्रभारी संतोष सिंह और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर कार्य को लेकर चर्चा की गई।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार और सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनपद प्रवास के दौरान पार्टी की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों, लाभार्थी संपर्क और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर दिया गया।



