उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
अचलगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 20 मिनट में महिला का बैग बरामद

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो में छूटे महिला के बैग को करीब 20 मिनट के अंदर बरामद कर लिया। बैग में 15,300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन रखा था।
बदरका निवासी सामरा पत्नी मोहम्मद जलील 28 सितंबर 2026 को उन्नाव से बदरका जा रही थीं। कुरमापुर पुल के पास उनका बैग ऑटो में छूट गया। जानकारी होने पर महिला ने तत्काल थाना अचलगंज पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस टीम ने ऑटो की पहचान कर तलाश शुरू की। पुलिस ने कोरारी मोड़ के पास से बैग बरामद कर लिया और उसमें मौजूद नकदी व मोबाइल फोन सहित पूरा सामान महिला को सकुशल सौंप दिया।
बैग बरामद करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अर्चित चौधरी और कांस्टेबल अमरजीत तेवतिया शामिल रहे।



