व्यापारियों के हित में संदीप बंसल की एलडीए से वार्ता: भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में राहत और किश्तों में भुगतान पर बनी सहमति।

लखनऊ।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार एवं अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा से मिले भू उपयोग परिवर्तन से लेकर परिवर्तन शुल्क समयावधि ब्याज न लिया जाना किसी भी प्रकार का शोषण न हो, भ्रष्टाचार की गुंजाइश पूर्णता समाप्त हो, इन विषयों पर संदीप बंसल ने अपनी बात रखी सात सूत्रीय मांग पत्र में कन्वर्जन रेट की दरों को कम करने, किश्तों में भुगतान करने, एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने, समस्त आर्किटेक्ट की सूची जारी करने, अग्निशमन नियमों की जानकारी देने को कहा जिस पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने आर्किटेक्ट की सूची उपलब्ध कराते हुए अग्निशमन नियमों की भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भू उपयोग परिवर्तन का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है, जिसको माननीय मंत्री परिषद द्वारा ही परिवर्तित किया जा सकता है, तो इस संदर्भ में मंत्री परिषद से बात करनी पड़ेगी संगठन को उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने एकमुश्त 25% की राशि जमा करते हुए बाकी की किश्तें बनाए जाने की बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र यह भूपयोग परिवर्तन करा लिया जाए जो व्यापारियों के हित में रहेगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अपर सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधियों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, नीरज वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।



