उत्तर प्रदेशऔरैयाताजा खबर

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, मौके पर जांच कर निस्तारण के दिए निर्देश

फफूंद/औरैया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना अयाना में जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली।

डीएम और एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच जरूरी है, उनमें पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर संबंधित स्थान पर भेजा जाए। टीम स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों की जांच करे और निष्पक्ष रिपोर्ट के आधार पर शिकायत का समाधान कराए।

डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को शिकायतों की निगरानी करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

Related Articles

Back to top button