लखनऊ

जुलूस-ए-मदहे सहाबा का मुस्लिम व्यापार मंडल कार्यालय पर भव्य स्वागत

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। जुलूस-ए-मदहे सहाबा के कार्यकर्ता बाबू कुरैशी,व मो आमिर जो मुस्लिमों की स्वागत किया गया। जुलूस के पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अकीदत और गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया। इस मौके पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

जुलूस के स्वागत के लिए कार्यालय के सामने मुस्लिम व्यापार मंडल की ओर से कदीमी सबील भी लगाई गई, जहां जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए पानी एवं अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। वहीं आया गंज व्यापार मंडल की ओर से भी जुलूस के स्वागत और खिदमत के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

इन इंतजामों की पूरी देखरेख और प्रस्तुति बाबू भाई के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कामरान आलम, मेराज अहमद और सिराज अहमद सहित व्यापार मंडल से जुड़े लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे और जुलूस में शामिल लोगों की खिदमत में जुटे रहे।

मुस्लिम व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मदहे सहाबा के मौके पर स्वागत और खिदमत का यह सिलसिला आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक एकजुटता का खूबसूरत संदेश देता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button