उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव: सोहन लाल चतुर्भुज बिल्डिंग में घुसे चार संदिग्ध, पुलिस ने चारों तरफ से घेरा

संवाददाता सचिन पांडे

उन्नाव। जवाहर नगर स्थित सोहन लाल चतुर्भुज बिल्डिंग में सोमवार सुबह करीब पांच बजे चार संदिग्ध युवकों के घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर दाखिल होने के बाद चारों युवक बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर मोहल्लेवासियों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में बिल्डिंग के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई। फिलहाल पुलिस चारों संदिग्धों को पकड़ने की कार्रवाई में जुटी है।

सुबह-सुबह हुई इस घटना से जवाहर नगर क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बिल्डिंग में दाखिल होने वाले युवक कौन थे और उनका मकसद क्या था।

Related Articles

Back to top button