उत्तर प्रदेश

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तीक्ष्ण प्रहार:बोले  निषाद पार्टी को किसी की बैसाखी की जरूरत नहीं,सपा पहले अपना वजूद बचाए

अखिलेश पर संजय निषाद का यू टर्न

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सोशल मीडिया के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला

उन्होंने कहा, “जिनके घर शीशे के बने होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।” संजय निषाद ने सपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि निषाद पार्टी के भविष्य को लेकर अनर्गल टिप्पणी और अफवाह फैलाने के बजाय सपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी को मिलने वाली सीटों की चिंता करने के बजाय सपा को पहले कांग्रेस के साथ बैठकर अपने सीट बंटवारे पर फैसला करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सपा के अपने लोग ही टूटने की कगार पर हैं

निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी को सपा की किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा अब तक कांग्रेस की बैसाखी का जुगाड़ भी नहीं कर पाई है

इससे पहले संजय निषाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य सपा नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि, अब उनके और सपा नेतृत्व के बीच बयानबाजी तेज हो गई है

विनोद साहनी हत्याकांड पर अखिलेश ने साधा था निशाना

दरअसल, गोंडा में निषाद समाज के नेता विनोद साहनी की हत्या के बाद संजय निषाद के धरने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 11 सितंबर को उन पर निशाना साधा था

अखिलेश ने संजय निषाद का नाम लेते हुए कहा था कि सहयोगी दल के मंत्री को धरने पर बैठने के बजाय सरकार को डराना चाहिए, यानी सरकार से बाहर जाने की धमकी देकर दबाव बनाना चाहिए

इसी टिप्पणी के बाद अब संजय निषाद ने पलटवार करते हुए सपा नेतृत्व पर निशाना साधा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button