अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गोपाल राय ने किया भव्य हवन-पूजन

लखनऊ। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एवं सदस्य ZRUCC रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ के विशाल खंड, गोमती नगर स्थित शिव भोला मंदिर में भव्य हवन-पूजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की गई। साथ ही, देश एवं समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में भारत में कई महत्वपूर्ण संवैधानिक, आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचनात्मक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें अनुच्छेद 370 से संबंधित संवैधानिक परिवर्तन, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, GST, डिजिटल भुगतान, जनधन योजना, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, पेयजल व्यवस्था, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

गोपाल राय ने कहा कि इन योजनाओं और विकास कार्यों का उद्देश्य देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति देना तथा आम नागरिकों तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच को मजबूत करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। उक्त अवसर पर मनीष राय, हिमांशु धवल, प्रकाश आर्य, शुभम श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, सागर श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, सानिया, श्याम बिहारी, अरुण शुक्ला महाराज जी एवं अन्य लोग मौजूद रहे |

अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए।

राम मंदिर: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई।

तीन तलाक: तत्काल तीन तलाक पर कानूनी प्रतिबंध लगाया गया।

GST: देश की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को एकीकृत किया गया।

PLI: विनिर्माण और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिला।

जनधन: करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया।

उज्ज्वला: करोड़ों परिवारों को LPG कनेक्शन दिए गए।

स्वच्छ भारत: करोड़ों घरेलू शौचालयों का निर्माण हुआ।

हर घर जल: ग्रामीण घरों तक नल से पेयजल पहुंचाने का विस्तार हुआ।

आवास व स्वास्थ्य: गरीबों को पक्के घर और ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिला।

इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़क, रेल और वंदे भारत जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ।

रक्षा आत्मनिर्भरता: रक्षा उत्पादन और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

विकसित भारत 2047: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button