अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि: मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया और राहुल ने ‘आयरन लेडी’ के बलिदान को किया नमन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ,कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी…

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 42वीं पुण्यतिथि है. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर आयोजित समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे थे. शक्ति स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत  वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की.

आज के ही दिन उनके ही दो अंगरक्षकों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी. उन्होंने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में अपनी हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button