अंतर्राष्ट्रीयआर्थिकराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी का किसानों के लिए दीपावली उपहार पीएम किसान सम्मान निधि बैंक अकाउंट में हुई ट्रांसफर

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि ट्रांसफर की.

  • आज लगभग 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है.
  • गुजरात में भी 50 लाख से ज़्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है और उनके खातों में 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि जमा की गई है. बनासकांठा में भी लाखों किसान परिवारों के खातों में लगभग 50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के भी मिला है। सम्मान निधि की राशि ‍उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कुल 4,482 करोड़ रुपये (लगभग ₹4,482.19 करोड़) की राशि हस्तांतरित की गई है। यह राशि पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए सीधे बैंक खाते में आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार की ओर से यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। इससे किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button