उत्तर प्रदेशउन्नावलाइफस्टाइल

एक पहल शिक्षा और उम्मीद की: सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने उठाई दिव्या शुक्ला की मेडिकल फीस की जिम्मेदारी

20 वर्षों से परिवार क्षेत्र के लोगों की सेवा और सहयोग में निरंतर जुटे हैं अंकित सिंह परिहार

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के नेता  अंकित सिंह परिहार ने गांव पच्चोडा निवासी बेटी दिव्या शुक्ला की मेडिकल की पढ़ाई हेतु फीस का इंतजाम किया। वहीं, गांव मगरयार निवासी श्री प्रेम शंकर यादव जी के ऑपरेशन के खर्च की व्यवस्था कर उनका ऑपरेशन सकुशल संपन्न कराया।

आपको बताते चलें कि परिहार पिछले 20 वर्षों से अनवरत अपने परिवार क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका मानना है कि परिवार के बेटे-बेटियों के सपनों को संबल देना और संकट के समय जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि अपनेपन और रिश्तों का कर्तव्य है।

उनकी सेवा भावना का मूल संदेश है कि परिवार क्षेत्र केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां हर सदस्य का सुख-दुःख साझा है। सेवा, समर्पण और विश्वास का यह सिलसिला निरंतर जारी है।

“आपका सुख मेरा सुख है, आपका दुःख मेरा दुःख है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button