निःस्वार्थ सेवा के 20 वर्ष: जन-जन के विश्वास का दूसरा नाम – अंकित सिंह परिहार

20 वर्षों से पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय हैं अंकित सिंह परिहार
उन्नाव- समाजवादी पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अंकित सिंह परिहार ने अपने परिवार क्षेत्र के प्रति पिछले 20 वर्षों से निभाए जा रहे पारिवारिक दायित्वों के क्रम में गांव पहाड़पुर निवासी श्रीमती कमला देवी पटेल जी के ऑपरेशन हेतु आर्थिक प्रबंध सुनिश्चित किया।
अंकित सिंह परिहार का मानना है कि परिवार के किसी सदस्य पर बीमारी या संकट आने पर उसके साथ खड़ा होना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पारिवारिक दायित्व है। इसी भावना के साथ वह पिछले दो दशकों से अपने परिवार क्षेत्र के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं में यथासंभव सहयोग करते आ रहे हैं।

उन्होंने हमेशा राजनीति को सत्ता, पद और चुनावी गतिविधियों तक सीमित रखने के बजाय समाज और अपने लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का माध्यम माना है। उनके लिए परिवार क्षेत्र महज एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है, जिसके प्रत्येक सदस्य के साथ उनका आत्मीय रिश्ता और भावनात्मक जुड़ाव है।

परिहार का कहना है कि परिवार के बेटे-बेटियों के सपनों को संबल देना, जरूरतमंद परिवारों के उपचार में सहयोग करना और कठिन परिस्थितियों में अपनों के साथ खड़ा रहना उनके जीवन का संकल्प है। पिछले 20 वर्षों से वह इसी भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह रिश्ता किसी चुनाव, राजनीतिक परिस्थिति अथवा पद का मोहताज नहीं है। यह अपनेपन, विश्वास और पारिवारिक जिम्मेदारी का रिश्ता है, जिसे वह जीवनभर निभाते रहेंगे।
उनका स्पष्ट संदेश है—
“मेरा परिवार क्षेत्र ही मेरी राजनीतिक पूंजी और मेरी पहचान है। आपका सुख मेरा सुख है, आपका दुःख मेरा दुःख है। हम आपके हैं और आप हमारे हैं।”




