IMA चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

जनपद गोरखपुर में IMA चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन
दुनिया बदल रही है,हम आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकते हैं,आधुनिक तकनीक दे सकते हैं,हम अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध करवा सकते हैं,लेकिन ब्लड बनाया नही जाता,यह उस सम्वेदना का प्रतीक है,जो एक चिकित्सक जरूरतमंद के लिए,एक डोनर तैयार करता है,और रक्तदान के माध्यम से जीवन देने के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में आइएमए ने पहले निश्शुल्क ओपीडी शुरू की और अब चैरिटी के आधार पर ब्लड सेंटर स्थापित किया है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता के अनुरूप रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने आइएमए गोरखपुर की पूरी इकाई और उसके सदस्यों को इसके लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं, लेकिन रक्त बनाया नहीं जा सकता। रक्तदान उस संवेदना का प्रतीक है, जिसमें चिकित्सक किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए रक्तदाता को प्रेरित करता है और रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाने का माध्यम बनता है।



