उत्तर प्रदेश
आंखों में आंसू और जुबान पर सिर्फ एक पुकार—‘मम्मी’

कलयुगी मां बरेली के जिला अस्पताल में मासूम बच्चे को छोड़कर फरार हो गई
बरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रोते-बिलखते इस मासूम की चीखें हर किसी का कलेजा चीर रही हैं। आंखों में आंसू और जुबान पर सिर्फ एक पुकार—‘मम्मी’।
दरअसल, दो बच्चों के साथ भर्ती हुई एक कलयुगी मां एक बच्चे को साथ ले गई और इस मासूम को बेसहारा छोड़ फरार हो गई।
सुबह से भूख-प्यास से तड़प रहे बच्चे को देख अस्पताल का स्टाफ आगे आया।
नर्सिंग स्टाफ ने उसे दूध-बिस्किट खिलाया और नए कपड़े पहनाकर चुप कराया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार महिला और बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है।




