कैसरबाग पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले दो अभियुक्त व चार बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस को मुखबिर की खास सूचना मिली कि लाटूश रोड स्थित आशीर्वाद के होटल कैमरा नंबर 101 में कई लड़के ठहरे हैं, जो लोगों को बहला फुसलाकर खाता खुलवाते हैं, व उसमें साइबर फ्रॉड करके पैसा मंगवाकर निकलते हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम गठित कर रवाना किया पुलिस टीम पहुंचकर चारों तरफ से घेर-घार कर आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया, कमरे में पांच लड़के मौजूद मिले तथा तलाशी के दौरान एक पिट्टू बाग एटीएम कार्ड व अन्य सामान भी मिला है, नाम पता पूछने पर अपना नाम रितेश सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम देवकुली थाना सिधवलिया जनपद गोपालगंज बिहार,2 प्रिंस बड़ाकुशवाहा पुत्र ब्रिजेन्द्र निवासी डिघिया थाना काकोरी जनपद लखनऊ,4 बाल अपचारीगण, थाना कैसरबाग प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगातार सफलता प्राप्त हो रही है, आरोपीयों को गिरफ्तार कर
माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,


