नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका

ब्यूरो ऋषभ तिवारी
ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक कर सकेंगे पंजीकरण; जिले के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा पुरी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
कक्षा 9 के लिए पात्रता
कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का शैक्षिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना जरूरी है। विद्यार्थी उन्नाव जनपद का मूल निवासी होना चाहिए। जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच निर्धारित की गई है।
कक्षा 11 के लिए भी आवेदन
कक्षा 11 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10 में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके साथ विद्यार्थी का उन्नाव जनपद का मूल निवासी होना जरूरी है। जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए।
दोनों कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया निर्धारित पोर्टल के माध्यम से की जा रही है और आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है।
किसान मेल



