बीघापुर कोतवाल और दरोगा लाइन हाजिर, रक्षाबंधन कार्यक्रम में भीड़ संभालने में लापरवाही का मामला

ब्यूरो ऋषभ तिवारी
30 अगस्त को मानपुर में उमड़ी थी भारी भीड़, एसपी ने की कार्रवाई; अश्विनी कुमार मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी
उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में हुई कथित लापरवाही के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बीघापुर कोतवाल अरविंद कुमार कटियार और उपनिरीक्षक राधा रमण यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार मिश्रा को बीघापुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम में पहुंची थी बड़ी संख्या में महिलाएं
30 अगस्त को मानपुर के पास पुष्प फाउंडेशन की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अनुमान से अधिक संख्या में महिलाएं पहुंचीं। रिपोर्ट के मुताबिक आयोजकों की ओर से 15 हजार लोगों की भीड़ की जानकारी दी गई थी, लेकिन 40 हजार से अधिक महिलाओं को गिफ्ट कूपन बांटे गए थे।
भीड़ बढ़ने के बाद स्थिति को संभालने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचना पड़ा था।
प्रशासनिक स्तर पर भी हो चुकी कार्रवाई
इस मामले में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा पहले ही एसडीएम आनंद कुमार नायक को हटा चुके हैं। अब पुलिस विभाग की ओर से बीघापुर कोतवाल और दरोगा पर कार्रवाई की गई है।



