उन्नाव: शुक्लागंज गंगापुल पर देर रात पहुंचे विधायक पंकज गुप्ता, गड्ढों की समस्या देख तत्काल शुरू कराया काम

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। शुक्लागंज स्थित गंगा पुल पर सड़क में बने गड्ढों से राहगीरों को हो रही परेशानी की जानकारी मिलते ही सदर विधायक पंकज गुप्ता देर रात मौके पर पहुंचे। विधायक ने मौके पर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित इंजीनियर व अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्य शुरू कराया।
गंगा पुल पर सड़क खराब होने के चलते वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। विधायक के निर्देश पर फिलहाल अस्थायी तौर पर गड्ढों को दुरुस्त कराने का काम शुरू किया गया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और राहगीरों को परेशानी न हो।
विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि अस्थायी मरम्मत के बाद अगले 10 से 15 दिनों में स्थायी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, नामित सभासद धीरज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विकास मिश्रा, पूर्व सभासद विनय तिवारी, महामंत्री दीपू शुक्ला, प्रत्यय गुप्ता, सतीश शुक्ला, अमरेंद्र गुप्ता तथा इंजीनियर अखिलेश गंगवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
देर रात विधायक के मौके पर पहुंचने और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने से गंगा पुल से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।



